फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के कपड़े पहनकर सड़क किनारे खड़े हो जाते, जो भी रुकता उसे लूट लेते थे

Fri, 30 Mar 2018 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन

महिला बनकर राहगीरों को लूटने वाले गैंग के पांच सदस्यों को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों में चार नाबालिग हैं। आरोपी की पहचान सलमान (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

पुलिस की मानें तो आरोपी नाबालिग सड़क पर लड़कियों के कपड़े पहनकर सड़क किनारे खड़े हो जाते थे। लिफ्ट लेने का इशारा करते ही जो भी रुकता था, उसे यह लोग यमुना खादर में ले जाकर लूट लिया करते थे।

 

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट का माल भी बरामद किया है। पुलिस ने गैंग की गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझने का दवा किया हैं। वहीं आरोपी दर्जन भर से अधिक मामलों में शामिल हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

सूचना के बाद सलमान और चार नाबालिग को धर लिया

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंघला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से यमुना खादर इलाके में लूटपाट की घटनाएं बढ़ी थी।

बदमाशों को पकड़ने के लिए एसीपी गजेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर विनय यादव व अन्यों ने छानबीन शुरू की। इधर बुधवार पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश नानकसर लाल बत्ती के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद सलमान और चार नाबालिग को धर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह लोग छह-सात लोगों का गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। दो नाबालिग लड़कियों के कपड़े पहनकर सड़क पर खड़े हो जाते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें