फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए करते थे वाहनों की चोरी, पुलिस ने कसा शिकंजा

Sun, 07 Aug 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चोर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने और शानो शौकत से जीने के लिए वाहनों की चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दक्षिण पश्चिम जिला के वाहन चोरी निरोधक शाखा ने दोनों बदमाशों को द्वारका से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनके कब्जे से पुलिस को दो बाइक मिली। जिसे इन लोगों ने बिंदापुर और द्वारका इलाके से चुरायी थी। पुलिस ने इनके निशानदेही पर सात और बाइकें बरामद कर ली। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के दस मामले सुलझाने का दावा किया है। 

पुलिस के अनुसार निरीक्षक राजकुमार को सूचना मिली कि उत्तम नगर निवासी इंद्रजीत और योगेश चौहान वाहन चोरी की वारदात में लिप्त है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया दस मामलों को सुलझाने का दावा

पु‌लिस - फोटो : file photo
पुलिस ने इनकी जानकारी इक्कठा करने के बाद तलाश शुरू की। शनिवार शाम को दोनों बदमाशों के द्वारका आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया। 

पूछताछ में पता चला कि दोनों बदमाशों की कई गर्लफ्रेंड हैं। अपनी गर्लफ्रेंड को मंहगी बाइकों पर घुमाने और शानो शौकत से जीने के लिए दोनों बदमाश अपने सहयोगियों के साथ वारदातों को अंजाम देते थे। 

पुलिस ने इनके निशानदेही पर सात अन्य बाइकें बरामद कर ली। पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों वाहन चोरी के दस मामले में शामिल हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें