फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने गर्भपात कराना चाहा, पत्नी नहीं मानी तो...

Wed, 21 May 2014 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति व सुसराल वालों पर गर्भ में ही बच्चा मरवाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार पति ने उसे मिठाई में कुछ मिलाकर खिला दिया। जिससे उसके बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पति व सुसराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसजीएम नगर में रहने वाली महिला दीपसीजा ने बताया कि उसकी शादी एनआईटी निवासी राजीव गुप्ता के साथ हुई थी। राजीव अपनी एक पत्नी से पहले तलाक ले चुका था। शादी के बाद से सुसराल वाले दहेज के लिए मारने-पीटने लगे।

पीड़िता के अनुसार पति ने अस्पताल में उसे दिखाने के बहाने गर्भपात कराने का प्रयास किया। लेकिन उसे इसकी जानकारी मिलने के बाद वह सफल नहीं हो सके।

कुछ दिन पहले पीड़िता की सास ने उसे मिठाई खाने के लिए दी। मिठाई को खाते ही वह बीमार हो गई। अस्पताल में इलाज कराने पर जानकारी मिली कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें