फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन पर 35 लाख रुपये के साथ यात्री को पकड़ा

Fri, 25 Sep 2020 06:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को सीआईएसएफ कर्मियों ने एक व्यक्ति को 35 लाख रुपये के साथ पकड़ा। इतनी ज्यादा नकदी के बाबत मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के सवाल करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसे इनकम टैक्स अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। इनकम टैक्स अधिकारी यात्री से पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक व्यक्ति टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा। उसने अपने बैग को एक्सरे मशीन पर रखा। एक्सरे मशीन पर जांच कर रहे सिपाही ललन कुमार को बैग में कुछ आपतिजनक चीजें दिखी।

उसने तुरंत यात्री को रोककर शिफ्ट इंचार्ज को इस बात की जानकारी दी। बैग की जांच करने पर उसमें 35 लाख रुपये मिले। पूछताछ में यात्री ने रुपये के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। यात्री की पहचान पाटन गुजरात निवासी अजमलभाई(44) के रूप में हुई।
विज्ञापन


सीआईएसएफ के अधिकारियों ने इस बात की सूचना मेट्रो पुलिस अधिकारी और इनकम टैक्स अधिकारियों को दी। इनकम टैक्स अधिकारी यात्री से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें