फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दी पत्नी, आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2020 06:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
हत्या मामले में जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर गुस्साए पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात गुरुवार देर रात हिमाचल के मंडी जिले के नेरचौक के मंडल गांव की है। 55 वर्षीय आरोपी कृष्ण चंद को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक महिला की पहचान बिंद्रा देवी (52) के रूप में हुई है। घर पर यही दोनों रहते थे। डीएसपी मंडी अनिल पटियाल ने बताया कि कृष्ण चंद्र पल्लेदारी का काम करता है।

विज्ञापन


गुरुवार देर शाम उसने और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर घर पर ही शराब पी। शराब खत्म हो गई तो आरोपी एक और बोतल निकालने लगा। पत्नी ने रोका तो झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच नशे में धुत कृष्ण चंद्र ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस पर कृष्ण चंद्र घर से बाहर जाकर सो गया। सुबह उठा तो बिंद्रा देवी मर चुकी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें