फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते से कटवाया तो पार्क के गार्ड की हत्या

Wed, 05 Nov 2014 03:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सराय काले खां के इंद्रप्रस्थ पार्क में दो गार्डों ने युवक को कुत्ते से कटवा दिया तो उसने पेड़ काटने वाली बड़ी कैंची से हमला कर दिया। हमले में एक बुजुर्ग गार्ड की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ में तैनात एसआई संदीप गोदारा और सराय काले खां चौकी प्रभारी ललित कुमार ने रोहित को इंद्रप्रस्थ पार्क से ही सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह सुशील की जगह गार्ड की नौकरी पाने पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार, गांव भाबीशा, जिला मुजफ्फरनगर निवासी रोहित (21) 23 अक्तूबर की रात इंद्रप्रस्थ पार्क के सुरक्षा गार्ड पांडव नगर निवासी सुशील (65) और भोला (45) के केबिन के पास सोने लगा। दोनों ने उसे पार्क से बाहर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


रोहित के मना करने पर दोनों ने उसकी डंडों से पिटाई की और कुत्ते से कटवा दिया। रोहित बाहर जाने की बात कहकर पार्क में ही छिपकर बैठ गया। कुछ देर बाद उसने पेड़ काटने वाली बड़ी कैंची सुशील के सिर में घुसा दी और भोला पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गुस्से में उसने गार्ड के केबिन को भी तोड़ दिया। इसके बाद वह सुशील का मोबाइल लेकर फरार हो गया। दोनों गार्डों को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें