फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब परोसने से पबकर्मी ने किया मना तो गिलास तोड़कर किया जानलेवा हमला 

Wed, 06 Jul 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बार में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम जिले के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में पब के अंदर शराब परोसने से मना करने पर आधा दर्जन दबंग युवकों ने पबकर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया। समय समाप्त होने के बाद पब पहुंचे आरोपियों ने पीड़ित मनोज सिंह (28) से शराब मांगी थी।
विज्ञापन


मनोज के मना करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इधर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मनोज को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

पुलिस  मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक घटना नेताजी सुभाष प्लेस स्थित पीतमपुरा के एक पब बार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बार का समय खत्म होने पर कर्मचारी ने किया था मना

Fight
मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला मनोज पब में शराब परोसने का काम करता है। सोमवार रात करीब 11:15 बजे मनोज पब में मौजूद था। इस बीच भीम, निक्का और सनी समेत छह युवक वहां पहुंचे। आते ही इन लोगों ने मनोज से शराब लाने को कहा।

मनोज ने समय समाप्त होने की बात कर युवकों को शराब परोसने से मना कर दिया। इस बात पर सभी युवक आग बबूला हो गए। आरोपियों ने मनोज पर शराब की बोतलों से हमला कर दिया। यही नहीं आरोपियों ने शीशे के गिलास को तोड़कर उससे भी हमला कर दिया।

वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मनोज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही  उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें