फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट छापने वाले गिरोह का एक बदमाश फिर हत्थे चढ़ा 

Tue, 06 Jun 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

नकली नोट छापने वाले गिरोह का एक बदमाश फिर हत्थे चढ़ा 
विज्ञापन
- फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुन्हाना पटाकपुर गांव में नकली नोट छापने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड मुबारिक के भाई जाकिर को पुलिस ने सोमवार को उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी मोबाइल कोर्ट रितु यादव की अदालत में पेश किया जहां से उसे 9 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


सीआईए के जवानों ने इस मामले में एक अन्य आरोपी को दो हजार के एक नकली नोट के साथ दबोचा है। बता दें कि मेवात के पुन्हाना पटाकपुर में दो-दो हजार के नकली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड  मुबारिक के भाई जाकिर को सीआईए के जवानों ने रविवार को पिनगवां के पास से दबोचा था।

पुलिस ने इसके पास से दो-दो हजार के पांच नकली नोट, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, एक वाहन की फर्जी आर सी बरामद की थी। जाकिर ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने लाखों रुपये की नकली करेंसी रनियाला पटाकपुर में घर पर छापकर प्रदेश में कई  लोगों को दी है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस इस मामले को बड़ी गंभीरता से ले रही है। नकली नोटों को देश के कई प्रदेशों में चलाने वालों को पुलिस तलाश रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में फिलहाल छह लोगों के खिलाफ भादस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अदालत से जाकिर को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस पता लगा रही है कि जाकिर ने किस-किस को नकली नोट दिए हैं। वहीं दूसरी ओर जाकिर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद मुबारिक ने अपने घर से कंप्यूटर, प्रिंटर एवं नोट छापने वाला कागज भी कहीं और छिपा दिया है।

जाकिर को साथ रखकर पुलिस इस मामले के अन्य आरोपियों को दबोचने के साथ-साथ इससे कंप्यूटर, प्रिंटर, नोट छापने वाले कागज को बरामद करेगी। सीआईए के जवानों ने इस मामले के अन्य आरोपी आरिफ को उसके रहपुआ रोड पिनगवां से दबोच लिया है। सीआईए के जवानों ने इसके पास से दो हजार का एक नकली नोट बरामद किया है।

जाकिर को पुलिस रिमांड लेने के बाद इसके भाई एवं इस गिरोह के मास्टरमाइंड मुबारिक और अन्य आरोपियों को दबोचा जाएगा। जिस कंप्यूटर, प्रिंटर व कागज से ये नकली करेंसी बनाते थे उसको भी बरामद करना है।
विज्ञापन

रतनलाल, सीआईए इंचार्ज, फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें