दिल्ली के भारत नगर इलाके में रविवार सुबह कोठी के पास खेल रहे बच्चों पर एक बुजुर्ग ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। घटना में पांच बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, 70 वर्षीय विनोद कुमार सपरिवार शक्ति नगर एक्सटेंशन स्थित कोठी में रहते हैं। कोठी के पास कुछ झुग्गियां हैं।
झुग्गी के रहने वाले बच्चे अक्सर कोठी में आकर खेलकूद व शोर शराबा करते हैं। रविवार सुबह विनोद कोठी के छत पर धूप सेंक रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे दीवार के पास आकर खेलने लगे। शोर करने लगे।