उत्तर प्रदेश के दिबियापुर जिले मे सोमवार सवेरे हुई एक व्यक्ति की मौत पर सवाल गहरा गया है। दरअसल, ग्रामीणों का कहना है कि व्यक्ति की मौत को एक सड़क हादसा दिखाए जाने की कोशिश की गई है, जबकि यह हादसा कम हत्या लग रही है।
इस पर ग्रामीणों का तर्क है कि व्यक्ति रोड पर बाइक समेत दूर तक फिसलकर गिरा है बावजूद इसके चोट केवल मृतक के गले में लगी मिली है।घटना की छानबीन में जुटी पुलिस ने कहा कि मामला पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो जाएगा।