औद्योगिक नगरी में एक युवक ने डेढ़ साल के अबोध को हवस का शिकार बना डाला तो एक युवक ने किशोरी को बंधक बनाकर अश्लील हरकतें कीं। मौके पर पहुंचे भाई ने रोती बिलखती बहन को छुड़ाया तो दबंग मनचले ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
मुजेसर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार का डेढ़ साल का बच्चा है। शुक्रवार को परिवार का मुखिया रोजी रोटी कमाने के लिए घर से निकला था। घर पर मां और अबोध बच्चा थे। दोपहर बाद पड़ोस में रहने वाला विवेक मिश्रा आया और खिलाने के बहाने बच्चे को अपने साथ ले गया। कमरे पर उसने डेढ़ अबोध को हवस का शिकार बना डाला।
बच्चे का रोना और चीखना सुनकर महिला दौड़ते हुए विवेक मिश्रा के कमरे में पहुंची तो नजारा देख कर दंग रह गई। विवेक मिश्रा बच्चे को छोड़कर भाग निकला। नाजुक हालत में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, उसे भर्ती कर लिया गया। मामले की जांच कर रही मुजेसर थाने की एएसआई सरला ने बताया कि आरोपी विवेक मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।