फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के इस बड़े गैंगस्टर की हत्या की यूं रची गई थी साजिश

Mon, 18 Sep 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
सोनू दरियापुर - फोटो : self
विज्ञापन
दिल्ली का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सोनू दरियापुर यूपी के मेरठ और मध्यप्रदेश से अवैध हथियार मंगवाता था। तस्कर उसे दिल्ली में अवैध हथियार देने आते थे। गैंगस्टर ने मोनू दरियापुर की हत्या के लिए आठ लाख रुपये में करीब दो वर्ष पहले अवैध हथियार खरीदे थे। वह दो वर्ष से मोनू दरियापुर की हत्या की फिराक में था।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोनू दरियापुर की हत्या के लिए सोनू दरियापुर ने मध्यप्रदेश के खारगोन से आए अवैध हथियार तस्कर से करीब आठ लाख रुपये में अवैध हथियार खरीदे थे। इन्हीं हथियारों से उसने अप्रैल महीने में मिंयावली में तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।

इसमें मोनू दरियापुर व दिल्ली पुलिस के एएसआई समेत तीन लोगों की हत्या कर दीगई थी।
विज्ञापन

demo pic
पुलिस अधिकारियों ने ये भी खुलासा किया है कि सोनू दरियापुर मोनू दरियापुर की हत्या के लिए काफी  मात्रा में अवैध हथियार मंगवाए थे। ये हथियार उसने गिरफ्तारी से पहले हिमाचल प्रदेश में छिपाए थे। पुलिस सोनू दरियापुर से पूछताछ कर उससे अवैध हथियारों का पता कर रही है कि उसने अवैध हथियार कहां छिपा रखे हैं। पुलिस ने सोनू दरियापुर को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है।

पुलिस को ऐसी जानकारी भी मिली है कि सोनू दरियापुर गरीब लोगों और रिश्तेदारों की सहायता करता था। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दक्षिण-पश्चिमी रेंज के एसीपी एएस यादव व इंस्पेक्टर विनय की टीम ने गैंगस्टर सोनू दरियापुर को शुक्रवार सुबह नरेला इलाके से गिरफ्तार किया था।

आरोपी के खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में दस से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने सोनू दरियापुर की गिरफ्तारी पर 5 लाख व हरियाणा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने इसके कब्जे से दो विदेशी पिस्टल व 17 कारतूस बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें