शहर की एक पॉश सोसायटी निवासी महिला प्रधानाचार्या ने एक अनजान व्यक्ति पर फोन करके गंदी बात करने और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला के विरोध करने पर भी दुस्साहसिक आरोपी लगातार अपनी करतूत दोहरा रहा है। आखिरकार तंग आकर महिला ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
शहर की एक पॉश सोसायटी में रहने वाली महिला एक पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या है। कोतवाली में दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि दो माह पहले एक व्यक्ति ने फोन किया। अनजान व्यक्ति होने के कारण उन्होंने रांग नंबर बता कर फोन काट दिया, लेकिन आरोपी उन्हें बार-बार फोन करता रहा।
महिला ने बार-बार उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेज रहा है। आरोपी उसे मिलने का दबाव भी बनाता है। आरोपी बात करने और मोबाइल पर मैसेज भेजने के बाद उसे स्विच ऑफ कर देता है। सूरजपुर कोतवाली के एसएचओ अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।