दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के कुतुब औद्योगिक क्षेत्र में स्थित संजय वन में एक युवती का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस ने पहचान के लिए शव को सफदरजंग अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है।
युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि की जा सकती है।