फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया कांड दोहराने की कोशिश : युवक-यवती अगवा कर युवक को चलती कार से फेंका

Sun, 29 May 2016 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुराड़ी इलाके में सेंट्रो कार सवार तीन बदमाशों ने निर्भया कांड को फिर से दोहराने की कोशिश की। लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने एक युवक-युवती को अगवा कर लिया। रास्ते में बदमाशों ने युवक से लूटपाट कर उसे कार से बाहर फेंक दिया जबकि युवती को कार से लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


युवक ने इसकी शिकायत पीसीआर कर्मियों से की। पीसीआर कर्मी तुरंत हरकत में आए और पांच किलोमीटर तक कार का पीछा कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से युवती को सुरक्षित बचा लिया।

पीसीआर के पुलिस उपायुक्त आर के सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे बुराड़ी निवासी हिमांशु अपनी महिला दोस्त के साथ वजीराबाद फ्लाईओवर जाने के लिए बुराड़ी बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

युवकों ने हिमांशु से मोबाइल और आधार कार्ड छीनकर उसे कार से धक्का दे दिया

इसी कार में बदमाशों ने युवती का अपहरण किया - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान एक सफेद रंग की सेंट्रो कार आकर रुकी। उसमें सवार युवकों ने उन्हें वजीराबाद फ्लाईओवर तक लिफ्ट देने की बात कही। दोनों कार में सवार हो गए। कार में सवार युवकों ने हिमांशु को घर से भागने की बात पूछी।

वजीराबाद फ्लाईओवर आने पर हिमांशु ने कार को रोकने के लिए कहा लेकिन चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर उसे कश्मीरी गेट की ओर मोड़ दिया। कुछ आगे चलने पर सीएनजी पंप के पास कार सवार युवकों ने हिमांशु से मोबाइल और आधार कार्ड छीनकर उसे कार से धक्का दे दिया।

बदमाश उसकी महिला दोस्त को लेकर भागने लगे। हिमांशु हिम्मत कर उठा और कुछ दूर पर खड़ी पीसीआर पर तैनात एएसआई महेंद्र और हवलदार जगदीश को सारी बात बताई।

पुलिसकर्मी ने तुरंत हिमांशु को जिप्सी में बिठाकर बदमाशों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब पांच किलोमीटर पीछा करने के दौरान बदमाशों ने जिप्सी को टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन गीताघाट के पास पुलिसकर्मियों ने सेंट्रो को रोक लिया।

पुलिसकर्मियों ने पिस्टल के बल पर कार में सवार तीन बदमाशों को कब्जे में किया

कार में पुलिस को शराब की बोतलें मिलीं - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने पिस्टल के बल पर कार में सवार तीन बदमाशों को कब्जे में किया और युवती को सकुशल मुक्त करा लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान जौहरीपुर निवासी सचिन चौधरी, करावल नगर निवासी सौरव और शिवकुमार के रूप में हुई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बुराड़ी थाना की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अगवा व लूटपाट करने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कार से मिली शराब की बोतलें और नशे की गोलियां 
कार की तलाशी के दौरान पुलिस को उसमें से शराब की बोतलें, पानी, नमकीन के अलावा नशे की गोलियां मिलीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने एक बोतल शराब पी चुके थे और एक ने नशे की गोलियां लेने की बात भी कही। पुलिस के मुताबिक सचिन और सौरव पर लूटपाट और मारपीट का मामला पहले से दर्ज है।
विज्ञापन

जांबाजी दिखाने वाले पुलिसकर्मियों की होगी पदोन्नति 

जांबाजी दिखाने वाले पुलिसकर्मियों की होगी पदोन्नति 
पीसीआर के पुलिस उपायुक्त आर के सिंह ने पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों के त्वरित कार्रवाई की वजह से ही बदमाश युवती को लेकर भागने में कामयाब नहीं हो पाए और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

उपायुक्त के मुताबिक इस बेहतरीन कार्य के लिए एएसआई महेंद्र और हवलदार जगदीश को बारी से पहले तरक्की देने का प्रस्ताव पुलिस आयुक्त के पास भेजा जा रहा है। साथ ही दोनों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, पीड़ित युवती के परिवार वालों ने दिल्ली पुलिस की जमकर तारीफ की और कहा कि उन दो पुलिसकर्मियों की वजह से उनकी बेटी सुरक्षित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें