आईएसआईएस के कथित आतंकी मुफ्ती अब्दुस शमी काजमी ने विशेष एनआईए कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 30 मई की तारीख तय की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने काजमी को यूपी के हरदोई से 5 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
आजमी पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। अदालत ने काजमी की हिरासत 27 मई को दस जून तक बढ़ाई थी। एनआईए ने अदालत को बताया था कि काजमी से पूछताछ चल रही है। उसकी निशानदेही पर भारत व भारत के बाहर कई लोगों की पहचान करनी है।