फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजे की तस्करी में दिल्ली में रहने वाला नाइजीरियाई गिरफ्तार 

Mon, 10 Oct 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर ओल्ड स्टेशन पहुंचे एक नाइजीरियाई को मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब चार किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


जीआरपी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना नाइजीरियाई दूतावास को भिजवा दी गई है।

जानकारी के अनुसार जीआरपी कर्मी बलबीर कुमार और सुशील कुमार शर्मा शनिवार की देरशाम ओल्ड स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक नाइजीरियाई प्लेटफार्म नंबर दो पर संदिग्ध अवस्था में बैठा है। दोनों कर्मी वहां पहुंचे और उससे पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन


आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन दोनों ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार किलो गांजा बैग से बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी अपना सही नाम नहीं बता रहा है।

वह ओको शहर नाइजीरिया का रहने वाला है और यहां दिल्ली में उत्तमनगर में किराए पर रहता है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि वह गांजा उत्तमनगर बेचने के लिए जा रहा था। भूल वश वह किसी ट्रेन से ओल्ड स्टेशन पर उतर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें