फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी लूटः नेट बैंकर हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें

Thu, 09 Jan 2014 09:53 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने नोएडा की एक कंपनी के नेट बैंकिंग खाते में सेंध लगा कर नौ लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ए ब्लाक सेक्टर-65 में एक इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स बनाने वाली कंपनी है। कंपनी के अधिकारी डीआर चौहान ने थाना सेक्टर-58 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कंपनी के बैंक खाते से ऑनलाइन नौ लाख रुपये अज्ञात लोगों ने निकाल लिए हैं।

यह रकम 29 अक्तूबर से 2 नवंबर के बीच निकाली गई है। थाना पुलिस के मुताबिक नेट बैंकिंग के जरिए जो रकम निकाली गई है वह जम्मू व कश्मीर में बैंकों से निकाली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


चूंकि इस बार धोखाधड़ी के तार जम्मू कश्मीर से जुड़े हैं, इसलिए पुलिस को डर है कि कहीं कोई आतंकी संगठन तो यह कार्य नहीं कर रहा है। दरअसल, पिछले एक माह के दौरान सात मामले इसी तरह के आ चुके हैं और करीब 20 लाख रुपये नेट बैंकिंग के जरिए निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन


खाताधारी को पता ही नहीं चला कि उसका एकाउंट हैक कर लिया गया है। खास बात यह भी रही कि पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस के पास इसके लिए एक्सपर्ट भी नहीं हैं, लिहाजा पुलिस निजी एक्सपर्ट से भी मदद ले रही है।

हालांकि सीओ विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि इसके लिए पुलिस की विशेष टीम जांच में जुटी है, शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें