फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन ने भाई से कराया पड़ोसन का रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के गौतमबुद्घ नगर में एक नाबालिग और दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की वारदात को लेकर बवाल अभी थमा नहीं था कि गाजियाबाद में एक महिला से रेप की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


एक महिला ने पड़ोसी युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म एवं शिकायत करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि युवक की बहन ने भी इस कृत्य में उसका साथ दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Trending Videos

बहन ने भी दिया साथ

प्रेमनगर कॉलोनी की एक शादीशुदा महिला का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पड़ोस में रहने वाली एक युवती से उसकी दोस्ती हो गई थी। युवती ने अपने भाई से भी उसकी दोस्ती करा दी।

आरोप है कि युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने परिजनों से मामले की शिकायत की तो युवक एवं उसकी बहन ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद करने की धमकी दे डाली।

पीड़िता ने भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

छह साल के बच्चे से कुकर्म

गाजियाबाद के नंदग्राम में मंगलवार को छह साल के बच्चे के साथ पड़ोसी युवक ने ही कुकर्म कर दिया। बच्चे के परिजनों की शिकायत पर सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने बताया कि उनका छह साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाला जाहिद उसे कमरे में ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म किया।

एसओ सिहानी गेट ने बताया कि आरोपी जाहिद मसूरी का रहने वाला है। वह नंदग्राम में कबाड़ी का काम करता है। वह खुद को बेकसूर बता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें