फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी स्कूल की छात्रा के फेसबुक से आने लगे आपत्तिजनक मैसेज, सामने आया खतरनाक सच

Tue, 27 Jun 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

छात्रा का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने पर पड़ोसी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रा का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना उसके जानने वालों को आपत्तिजनक मैसेज करने के आरोप में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पहले भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर चुका है।
विज्ञापन


इससे पहले भी आरोपी एक बार जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा सेक्टर-45 में रहती है और शहर के नामी स्कूल में पढ़ती है। छात्रा को कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के जरिए उसका फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाए जाने और उससे लोगों को आपत्तिजनक मैसेज करने का पता चला।

छात्रा ने अपने परिजन को इसकी जानकारी दी। उन्होंने साइबर सेल से मामले की शिकायत की। साइबर सेल को छानबीन में पता चला कि छात्रा के पड़ोस में रहने वाले सागर नाम के युवक ने ही उसका फर्जी फेसुबक प्रोफाइल बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजाब फेंकने की भी दे चुका धमकी

आरोप है कि सागर तीन माह से छात्रा को परेशान कर रहा था। एक बार वह छात्रा को छेड़छाड़ का विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दे चुका है। आरोपी अलग-अलग नंबरों से छात्रा को फोन कर धमकाता था।

घर पर पत्र भेजता था। छात्रा की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक बार फिर सागर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें