फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की पत्नी ने शादी के 6 महीने बाद की आत्महत्या, पति पर लगाया आरोप

Wed, 19 Oct 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित चिल्लर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। रोहित की 28 वर्षीय पत्नी ललिता ने सोमवार शाम नांगलोई स्थित उनके घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


ललिता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने रोहित पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि रोहित उसे बहुत पेरशान करते थे। रोहित ने मुझे बहुत दुःख दिया है और रुलाया। 

रोहित की पत्नी ललिता ने अपने सुसाइड नोट में ये भी लिखा कि प्रताड़ित करने के साथ ही उसने ये भी कहा कि अगर वो उसे खुश देखना चाहती है तो उसकी जिंदगी से चली जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पहले ही मैच में पाया था अवार्ड

कबड्डी - फोटो : Star Sports
गौरतलब है कि रोहित और ललिता की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या मामले की जांच के लिए एसडीमए स्तर के ‌अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

ललिता के सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। रोहित पटना पाइरेट्स की ओर से प्रोकबड्डी लीग के तीसरे संस्करण में खेल चुके हैं।

अनुप कुमार के बाद अपने पहले की मैच में एमवीपी अवार्ड जीतने वाले रोहित पहले खिलाड़ी हैं। उन्हें ये पुरस्कार 2014 में मिला था।

19 जनवरी 1990 को हरियाणा के निजामपुर में जन्मे रोहित ने 2009 में खेल कोटे से जल सेना में नौकरी हासिल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें