फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदग्राम में मूक बधिर मासूम से रेप

Wed, 07 May 2014 12:45 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदग्राम में पड़ोसी युवक ने चार साल की मासूम मूक बधिर बच्ची से रेप किया। किसी को भनक न लगे, इसलिए उसने टीवी की आवाज तेज कर दी। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर वह भाग गया।
विज्ञापन


हालांकि बाद में सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह खुद को बेकुसूर बताते हुए रंजिशन फंसाने की बात कह रहा है।

एसएचओ सिहानी गेट यतेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम चार साल की मूक बधिर मासूम बच्ची घर में अकेली थी। पड़ोसी रिक्शा चालक तनवीर घर में टीवी देखने के बहाने आया।

आरोप है कि मासूम को अकेला देख उसने कमरे का गेट बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने टीवी की आवाज तेज कर दी।

एसओ ने बताया कि बच्ची के परिजन बाहर गए हुए थे। उनके अचानक घर पहुंचने पर आरोपी मकान का गेट खोलकर भाग गया। अंदर बच्ची को बेहोशी की हालत में देखकर परिजन सकते में आ गए। बाद में पुलिस ने मेरठ मोड़ केपास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रेप की पुष्टि नहीं, स्लाइड बनाई गई
एसएचओ ने बताया कि शुरुआती मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। स्लाइड जांच के बाद ही वास्तविकता पता लग पाएगी। हालांकि नए कानून के तहत अब रेप के मामले में प्राइवेट पार्ट्स को टच करना भी रेप की श्रेणी में आता है, लिहाजा धारा 376 लगाई गई है।
विज्ञापन


रेप के हालिया मामले
मसूरी में पांच साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप
विजयनगर में मासूम को पड़ोसी ने बनाया निशाना
नंदग्राम में युवक ने रेप कर बच्ची की हत्या कर दी

पैरेंट्स बरतें सावधानी
बच्चों को ज्यादा देर अकेले में न रहने दें
एंटी सोशल पर्सनेल्टी के लोगों से बच्चों को दूर रखें
बच्चों को हमेशा अपनी निगरानी में रखें
बच्चे विरोध नहीं कर पाते, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें