फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिअद प्रत्याशी को sms भेजने वाला गिरफ्तार

Wed, 07 May 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कोतवाली पुलिस ने करीब तीन सप्ताह पहले शिअद उम्मीदवार परमजीत कौर गुलशन के फरीदकोट आवास के फोन पर एसएमएस भेजने के मामले में एक वकील को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने 24 अप्रैल को ही गुलशन के पीए गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया था।

शिकायत के अनुसार 13 अप्रैल को गुलशन के आवास पर डॉ. रुपिंदर सिंह के नाम पर चल रहे फोन पर एक व्यक्ति ने घटिया शब्दावली का एसएमएस भेजे।

इस केस में मंगलवार को पुलिस ने फरीदकोट के एक वकील जगदीप सिंह बाजवा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पहले यह केस आईटी एक्ट व लोक प्रतिनिधित्व एक्ट के तहत दर्ज किया गया था और दोनों ही एक्ट जमानत योग्य है लेकिन पुलिस ने बाजवा को गिरफ्तार करने के बाद इस केस में आईपीसी की धारा 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस) की धारा भी लगा दी है और गिरफ्तारी के तुरंत बाद बाजवा को अदालत में भी पेश कर दिया।

अदालत में पेशी के दौरान बाजवा के वकील कुलइंदर सिंह सेखों ने बताया कि यह मामला राजनीतिक रंजिश में दर्ज किया गया है और जिस फोन पर एसएमएस हुआ है, वह फोन भी गुलशन के नाम पर नहीं है।
विज्ञापन


इस केस की अगली सुनवाई 7 मई को रखी गई है। उधर जिला बार एसोसिएशन के सीनियर सदस्यों ने एडवोकेट जगदीप सिंह बाजवा की गिरफ्तारी पर रोष जताया है और 7 मई को जिला पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है।

बाजवा के पिता गुरदीप सिंह बाजवा ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनावों में उनके परिवार ने शिअद को छोड़कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन किया था और इसी कारण उनके बेटे पर झूठा मामला दर्ज किया गया है। गुरदीप सिंह बाजवा भी एक बार शिअद उम्मीदवार के खिलाफ एसजीपीसी का चुनाव लड़ चुका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें