फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पटरी पर खून से लथपथ मिली लाश

Mon, 04 Apr 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के साउथ कैंपस इलाके में शनिवार देर रात एक बुजुर्ग की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त संजय (55) के रूप में हुई है। शव के पास खून से सना हुआ एक पत्थर बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस आशंका जता रही है कि इसी से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतारा गया। पुलिस को मृतक की जेब से उसका मोबाइल और साढ़े दस हजार रुपये कैश बरामद हुआ है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है। सोमवार को इलाहाबाद से परिवार के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

इलाहाबाद के रहने वाले संजय आरपीएफ बैरक में रहते थे

पुलिस - फोटो : file
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव सुल्तानपुर, फूलपुर, इलाहाबाद के रहने वाले संजय आरपीएफ बैरक में रहते थे। वह आरपीएफ कर्मचारियों के लिए खाना बनाने के अलावा रात को चौकीदारी भी करते थे।

रात करीब 11.40 बजे चरक पालिका अस्पताल, मोतीनगर के पास दो राहगीर युवकों ने संजय को खून से लथपथ देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संजय की जेब से 10 हजार पांच रुपये, पहचान पत्र व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इस आधार पर पुलिस हत्या का कारण लूट नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश या किसी अन्य वजह से बुजुर्ग की हत्या हुई। संजय के परिवार में उसकी एक भतीजी है जो इलाहाबाद में रहती है। सोमवार को उसके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें