फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ऑनर किलिंग: घर में घुसकर युवक-युवती को मार डाला

Mon, 04 Apr 2016 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद/नरवाना(हरियाणा)
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
हरियाणा के जींद/नरवाना के गांव राजगढ़ ढोबी में युवती से मिलने पड़ोसी के घर में घुसे शादीशुदा युवक की युवती के परिजनों ने हत्या कर दी। बाद में युवती को भी गला घोंटकर मार डाला। युवक-युवती एक ही बिरादरी के थे और पुलिस के अनुसार उनमें आपस में अवैध संबंध थे। ऑनर किलिंग की सूचना पर एसएसपी, एएसपी भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए।
विज्ञापन


दोनों के परिवार वाले पहले इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। बाद में पुलिस के समझाने पर युवक का भाई बयान देने को तैयार हुआ। उसके बयान के आधार पर युवती के पिता, चाचा समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने युवक-युवती के परिवार से पूछताछ के बाद बताया कि शनिवार मध्य रात में 23 वर्षीय रमेश अपने पड़ोसी ताराचंद के घर में घुस गया। इसकी भनक लगते ही ताराचंद ने अपने भाई राजकुमार और रामनिवास को बुलाकर मौके पर ही रमेश को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद युवती के परिवार वालों ने उसका भी गला घोंटा

कत्ल
घरेलू तेजधार हथियारों से वार भी किए जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पता चलने पर रमेश के घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा और उधर युवती पूनम के परिवार वालों ने पूनम को भी गला घोंटकर मार डाला।

ऑनर किलिंग की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची लेकिन कोई भी पक्ष कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ और कार्रवाई से कतराने लगा। बाद में पुलिस के समझाने पर रमेश का भाई संजीव बयान देने को तैयार हुआ।

एसएसपी ने बताया कि संजीव के बयान पर पुलिस ने युवती के पिता ताराचंद, चाचा रामनिवास, राजकुमार, रामनिवास के बेटे सुरेंद्र और परिवार के ही शशि के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर ताराचंद, रामनिवास और शशि को गिरफ्तार कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें