फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली सी बात पर फैक्ट्री में कर दी फोरमैन की हत्या

Thu, 12 Jan 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
crime, murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहिणी जिले के शाहबाद डेयरी इलाके में मामूली बात पर एक युवक ने फैक्ट्री के फोरमैन की हत्या कर दी।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मुलरूप से नालंदा, बिहार निवासी जितेंद्र (44) बवाना सेक्टर-5 स्थित एक गत्ते की फैक्ट्री में फोरमैन की नौकरी करता था।
विज्ञापन



वह अपने परिवार के साथ वहीं रहता था। मंगलवार सुबह खून से लथपथ उसका शव फैक्ट्री से बरामद हुआ। उसके सिर पर चोट के निशान थे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि फैक्ट्री का एक हेल्पर फरार है।


कुछ दिन पूर्व जितेंद्र ने काम न करने को लेकर हेल्पर को डांट दिया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से आरोपी ने उसकी हत्या कर दी और वह फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में एक टीम कानपुर रवाना कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि  जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें