दिल्ली की उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने मंगलवार को रानी बाग में हुई तेजेश उर्फ जुब्बी (19) की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है।
पुलिस ने हत्या के आरोप में तेजेश की बहन नवप्रीत कौर उर्फ पूजा (22) व उसके प्रेमी वरुण चौहान (27) को गिरफ्तार किया है। रानी बाग थाना पुलिस ने वरुण के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त एन ज्ञान संबंदन ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:25 बजे सूचना मिली थी कि 1125, मुल्तानी मोहल्ला, रानी बाग में तेजेश का गला रेत दिया गया है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।