फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृश्यम फिल्म से प्रभावित होकर हत्या, 7 फिट गहरे गडढे में दबाई लाश

Sun, 06 Mar 2016 06:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खजूरी खास इलाके में हिंदी फिल्म दृश्यम से प्रभावित होकर तीन लोगों ने एक कारोबारी की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने कारोबारी को बाइक समेत सात फुट गहरे गड्ढे में दफना दिया।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मनोज कुमार उर्फ जेरी (24) और विकास नगर, लोनी निवासी महक सिंह (32) के रूप में हुई है। पुलिस सत्यनारायण उर्फ सत्ते को तलाश कर रही है। कारोबारी प्रतिस्पर्धा की वजह से आरोपियों ने 50 साल के मोहम्मद इदरीस की हत्या कर दी थी।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि 29 फरवरी को नेहरू विहार निवासी मुस्तकीम ने पिता इदरीस की गुमशुदगी की रिपोर्ट खजूरी खास थाने में दर्ज कराई
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डीटीसी टर्मिनल पर ही गड्ढा खोदकर शव दफन कर दिया

लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को उसके पिता बाइक लेकर घर से निकले थे। वह बिल्डिंग मेटेरियल व मलबा डालने का काम करते थे। वह फिलहाल सोनिया विहार इलाके में डीटीसी के निर्माणाधीन साइट पर मलबा डाल रहे थे। मुस्तकीम ने पिता के साथ काम करने वाले सत्यप्रकाश पर अगवा करने का शक जताया।

छानबीन के दौरान टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने साइट पर ही काम कर रहे मनोज व महक से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि कारोबारी प्रतिस्पर्धा में सत्यप्रकाश ने फोन कर इदरीस को बुलाया।

बाद में तीनों ने लाठी और डंडों से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिल्म दृश्यम से प्रभावित होकर उन्होंने डीटीसी टर्मिनल पर ही गड्ढा खोदकर उसका शव व बाइक उसमें दफन कर दी। बाद में इदरीस व तीनों ने अपने फोन और सिम तोड़कर गड्ढे में डाल दिए। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर इदरीस का शव व बाइक बरामद कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें