फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से घर देरी से पहुंची तो बाप ने नाबालिग बेटी को मार डाला

Sat, 05 Mar 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री चमकौर साहिब,रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
मृतक महकदीप कौर की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्कूल से घर देर से पहुंचने पर बाप को नाबालिग बेटी पर  शक हुआ और उसने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। मामला पंजाब के श्री चमकौर साहिब (रोपड़) का है। थाना श्री चमकौर साहिब पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल तेजधार हथियार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पिता को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गांव गग्गों की रहने वाली महकदीप कौर पुत्री बलविंदर सिंह सरकारी कन्या स्कूल में ग्यारहवीं की छात्रा थी। उसकी मां की मौत कई वर्ष पहले हो गई थी। वह पिता के साथ साथ रहती थी।

शुक्रवार को वह स्कूल से घर कुछ देरी पर पहुंची। इस पर पिता बलविंदर सिंह को उस पर शक हो गया। इसके चलते हुए बलविंदर सिंह बेटी को सरहिंद नहर के पास ले गया और वहां उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बेटी को मरा समझकर वह वहां से चला गया। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी श्री चमकौर साहिब के एसएचओ देशराज को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बाप बलविंदर सिंह पुलिस की गिरफ्त में

पंजाब में बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala
इस पर वह मौके पर पहुंचे और जख्मी महकदीप को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा। देर रात रास्ते में ही महकदीप कौम ने दम तोड़ दिया। उधर, वारदात के बाद आरोपी पिता बलविंदर सिंह खुद पुलिस के पास पेश हो गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ देशराज ने बताया कि बलविंदर सिंह ने अपनी बेटी महकदीप कौर पर शक के चलते उसकी हत्या की है। वारदात में प्रयोग तेजधार हथियार बरामद कर लिया गया है। आरोपी पिता बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद महकदीप कौर का अंतिम संस्कार गांव गग्गों में कर दिया गया। बताया गया कि महकदीप चमकौर साहिब में ही रहने वाले अपने अपने दादा-दादी से मिलने के लिए गई थी। इसके कारण उसे घर पहुंचने में देर हो गई थी।

स्कूल की होनहार छात्रा थी महकदीप
महकदीप कौर पढ़ाई में काफी होनहार थी। साथ ही वह स्कूल की सांस्कृतिक समेत अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेती थी। स्कूल के प्रिंसिपल जगतार सिंह व स्टाफ ने कहा कि महकदीप पर पूरे स्कूल को मान था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें