सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र के एक मल्टीप्लेक्स में शनिवार को फिल्म देखने गई छात्रा (20) के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी मल्टीप्लेक्स का ही कर्मचारी है। रेप की एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि शनिवार शाम सिहानी गेट क्षेत्र में किराए पर रहने वाली पीड़िता परिवार के साथ थाने आई। उसने बताया कि वह प्राइवेट इंटरमीडिएट कर रही है।
सुबह करीब 11 बजे वह मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने गई थी। मल्टीप्लेक्स के ही कर्मचारी अभिषेक निवासी गौतमबुद्धनगर ने उसके साथ रेप किया। घर आकर उसने परिजनों को बताया।
युवती का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी खुद को बेकुसूर बता रहा है।
जांच अधिकारी अनेक सिंह यादव ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि युवती की अभिषेक (20) से फोन पर बातचीत होती थी। अभिषेक उसे फिल्म देखने के लिए कह रहा था।
युवती ने कहा था कि जब नई फिल्म आएगी तो वह देखने आएगी। शनिवार को उसने बताया कि रजनीकांत की फिल्म ‘लिंगा’ आई है। वह देखने आ जाए। युवती फिल्म देखने गई थी, तभी वह रेप होने की बात कह रही है।
दूसरी तरफ, जिस मकान में युवती का परिवार किराए पर रहता है, उस मकान मालिक ने पुलिस को बताया है कि युवती की शादी हुई थी और तलाक भी हो चुका है। परिजन इनकार कर रहे हैं।