फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV फुटेज से उठेगा मैनेजर से रेप का पर्दा!

Thu, 09 Jan 2014 03:00 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टीनेशनल कंपनी की मैनेजर के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कंपनी से दस दिन के सीसीटीवी फुटेज मांगी है। सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ हुई तो आरोपी नप सकते हैं।

सुशांत लोक थाना पुलिस ने दो दिन पहले गाजियाबाद की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मामले में आरके पुरम पुलिस थाने में जीरो एफआईआर के बाद मामला दर्ज किया था।

महिला का आरोप था कि उसकी कंपनी के छह अधिकारियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और बाद में दुष्कर्म किया। वारदात में कंपनी की दो महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। सात जनवरी को पीड़िता का मेडिकल करवाकर मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान भी करवाए गए।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने तीसरे दिन सभी आठ आरोपियों को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी किया। इसके अलावा पुलिस ने वारदात के दिन 25 अक्टूबर से पांच दिन पहले व पांच दिन बाद की सीसीटीवी फुटेज मांगी है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस बात की चेतावनी दी है कि फुटेज में किसी तरह की छेड़छाड़ न की जाए। पुलिस ने मंगलवार शाम गोल्फ कोर्स रोड स्थित कंपनी ऑफिस में दो आरोपियों से पूछताछ भी की थी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल डिटेल निकलवाने के साथ अन्य पहलू पर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें