फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ गिरने पर भड़के तो हत्या कर दी

Wed, 08 Jul 2015 12:23 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर थाना क्षेत्र के मैनापुर गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे घर के बाहर किसान व प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र त्यागी (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


वारदात नाली का कीचड़ गिरने पर हुई, जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव हुआ और फिर गोलियां चलीं। पथराव में देवेंद्र का भाई और बेटा भी घायल हो गए।

पुलिस ने आरोपी ठेकेदार और उसके भाई को हिरासत में लेकर उनसे लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली है। हालांकि देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। दोनों पक्षों में वर्चस्व को लेकर भी कलह है।

देवेंद्र त्यागी के परिवार में पत्नी दयावती, बेटी सरिता और बेटा गौरव हैं। सीओ द्वितीय रणविजय सिंह ने बताया कि गांव का ही एक युवक, जो ठेकेदारी करता है।

उसके परिवार के एक सदस्य से सोमवार को कार का पहिया नाली में गिर गया, जिससे कीचड़ देवेंद्र के भाई पर गिरा। दोनों में कहासुनी। तब तो गांववालों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


लेकिन मंगलवार शाम फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव होने लगा। इस दौरान आरोपी ने तीन चार राउंड  गोली चलाई, जो देवेंद्र को लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

दूसरी तरफ, देवेंद्र के बेटे का आरोप है कि वह, पिता और चाचा योगेंद्र के साथ मकान के बाहर बैठा था। गांव के ही पांच लोग आए। पथराव शुरू कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर देवेंद्र त्यागी को गोली मारकर फरार हो गए। गौरव और योगेंद्र भी पथराव में घायल हो गए।

घायलों को मुरादनगर के आईटीएस अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र के दिल के पास गोली लगी थी। सूचना पर कविनगर और मुरानदगर पुलिस पहुंची और छानबीन की।         

हिरासत में लिए गए ठेकेदार का कहना है कि उसने बचाव में गोली चलाई। मृतक के परिजन उसके घर आकर पथराव कर रहे थे।

जरा-जरा सी बातों पर खून खराबा
जरा-जरा सी बातों पर खून खराबा हो रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र में दो साल पहले पानी के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा कविनगर में रोडरेज के बाद न सिर्फ युवक को बेरहमी से पीटा गया था, बल्कि उसकी कार भी तोड़ दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें