फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों ने मार दिया दिल्ली के कुख्यात चुन्नू को

Wed, 08 Jul 2015 02:35 AM IST
खैर (अलीगढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरों ने मार दिया दिल्ली के कुख्यात चुन्नू को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खैर (अलीगढ़)। अंडला के जंगलों में 8/9 जून की रात इनोवा कार में जो अधजली लाश मिली, वह दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके के कुख्यात लुटेरे व शार्प शूटर चुन्नू गुप्ता की थी। उसे खैर इलाके के ही ऐसे किशोर बदमाशों ने मार दिया जो पढ़ने लिखने और जॉब की तलाश में दिल्ली गए। मगर वहां हिंदी फिल्म कंपनी की तर्ज पर जरायम पेशे में उतरकर लूटपाट करने लगे। चुन्नू उनके आड़े आया तो उसे यहां लाकर मार दिया।
यह खुलासा सराय काले खां पुलिस ने करते हुए पांचों को दबोच लिया है, जिनसे लूटी गई चार लग्जरी गाड़ियां, 70 से ज्यादा मोबाइल और सिपाही से लेकर डीएसपी तक की वर्दी, लालबत्ती आदि माल बरामद हुआ है। इस जानकारी पर इंस्पेक्टर खैर दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

फ्लैशबैक
थाना क्षेत्र के गांव अंडला के पास 8 जून की रात करीब नौ बजे एक जली हुई इनोवा कार व उसमें अधजली लाश मिली थी। जांच में पुलिस महज इतना पता लगा पाई कि कार दिल्ली के इंदिरा नगर इलाके के जग्गू सिंह की थी। सर्विलांस की मदद से दिल्ली के सराय कालेखां इलाके के कुछ मोबाइल नंबर जरूर पुलिस को मिले थे। जिनके स्वामियों तक पहुंचने पर पता चला कि उनके मोबाइल लूटे गए हैं, जिनकी रपट भी थानों में दर्ज है। इन्हीं नंबरों की मदद से अपराधियों ने इनोवा बुक कराई थी।
अब हुआ खुलासा
दिल्ली के सराय काले खां थाने की पुलिस ने राजेश उर्फ विक्की पुत्र ओमप्रकाश पंडित निवासी अंडला खैर हाल निवासी सी 41 प्लस टू यादव मार्केट रोड स्वरूप नगर दिल्ली, ललित उर्फ मोदी पुत्र हरस्वरूप निवासी ककौला लोधा, बलविंदर पुत्र जसवीर सिंह निवासी स्वरूप नगर दिल्ली, दीपक निवासी दिल्ली के अलावा अंडला व ककौला के दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। इन छह आरोपियों ने सराय काले खां, सोनीपत, दिल्ली के अन्य इलाकों में कुल 20 से ज्यादा लूट स्वीकारते हुए अपने पास से लूटी गई एसएक्स-4 कार, स्कार्पियो, वैगनआर, फारच्यूनर, 70 मोबाइल, दो पिस्टल, तमंचे, चार वर्दी, एक लालबत्ती बरामद कराई है। उन्होंने चुन्नू की हत्या करना भी स्वीकारा है।
हथियारों का लालच में आया था चुन्नू
पूछताछ में सभी ने स्वीकारा है कि वह दिल्ली मे कंपनी की तर्ज पर लूट कर रहे थे। चुन्नू उनके आड़े आ रहा था। इसके चलते चुन्नू से उन्होंने पहले दोस्ती की। फिर उसे अलीगढ़ में हथियार दिलाने के लिए यहां आने को तैयार किया। 2 जून को जग्गू सिंह की इनोवा आगरा जाने के लिए बुक की। इसके बाद जग्गू को बांधकर सूरजपुर इलाके में फेंक गए। इस कार की चोरी सूरजपुर में दर्ज है। इधर, आठ जून को शराब के नशे में पहले चुन्नू को दो गोलियां मारी और फिर चार लीटर पेट्रोल कार पर छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कंपनी ने ढेर किया डाॅन
खैर(अलीगढ़)। दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में प्लेसमेंट कंपनी खोलकर जरायम का जॉब देने वाली कंपनी ने चुन्नू नाम के एक ऐसे अपराधी को ढ़ेर कर दिया, जिसके सिर 20 हत्याओं सहित लूट आदि के सौ के करीब मुकदमे दर्ज थे। बात सिर्फ इतनी थी कि इस कंपनी के काम में चुन्नू आड़े आ रहा था। सीओ खैर ओपी सिंह के अनुसार अंडला में ट्रैक्टर मिस्त्री का काम करने वाले ओमप्रकाश का बेटा राजेश उर्फ विवेक दिल्ली की एक टीवी सीरियल कंपनी में काम करता था। लोधा के ककौला का ललित उर्फ मोदी नोएडा के एक निजी शिक्षण संस्थान से बीटेक कर रहा था। वहीं उसकी मुलाकात राजेश से हो गई। दोनों मिलकर कंपनी में लूट करने का जॉब देने लगे। इसी कंपनी में उन्होंने अंडला के एक किराना दुकानदार के किशोर बेटे, ककौला के किसान परिवार के इंजीनियरिंग छात्र बेटे को लूट का जॉब दिया। यह लोग बाकायदा जॉब प्लेसमेंट का विज्ञापन देते थे। शूटिंग आदि के विज्ञापन देते थे। वहां आने वाले बेरोजगारों में से वह अपने काम के लोगों की छंटनी करते थे और फिर उन्हें लूट के काम पर लगाते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें