पहाडग़ंज इलाके में शराब पीने के मना करने पर एक युवक ने अपनी बुजुर्ग मां के सिर पर र्इंट से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। महिला को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की पहचान ममता देवी(60) के रूप में हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
पुलिस के अनुसार ममता देवी लड्डू घाटी पहाडग़ंज में रहती है। बुधवार को उसकी बेटी घर आयी थी। बृहस्पतिवार को बेटी को ससुराल बिदा करने के लिए वह घर से बाहर आयी थी।