नैनीताल जिले के कालाढूंगी में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया कि हर सुनने वाले की नजर शर्म से झुक गई।
कोटाबाग में एक भाई छह साल से बहन का रेप करता रहा और तो और जब उसे मामला खुल जाने की भनक लगी तो उसने अपनी बहने को मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया।
कोटाबाग के दूरस्थ भलौन क्षेत्र में एक युवक पर फुफेरी बहन के साथ दुराचार करने और शीतल पेय में जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप लगा है। तीन दिन पहले मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
छह साल से उसका शारीरिक, मानसिक शोषण कर रहा था
सांकेतिक चित्र
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता का कहना है कि वह स्कूल की पढ़ाई के लिए अपने मूल घर छोड़ कर पिछले कई वर्षों से भलौन में अपनी बुआ के घर रह रही है।
आरोप है कि युवती का फुफेरा भाई छह साल से उसका शारीरिक, मानसिक शोषण कर रहा था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।
आरोप है कि युवक ने 20 जुलाई को पहले उसके साथ रेप किया और फिर शीतल पेय में जहर मिला कर उसे मारने का प्रयास किया।
अस्पताल में भर्ती है मासूम
Court
काशीपुर के अस्पताल में उसका इलाज किया गया। युवती की हालत में अब सुधार है।
कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में 24 जुलाई को आईपीसी की धारा 376, 307 में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। रामनगर कोतवाली की दरोगा कुसुम पंत मामले की विवेचना कर रही हैं।
पंत ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार को ही जांच मिली है, अभी पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। सबूत जुटाने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।