फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध में डिटरजेंट.. मदर डेयरी पर दर्ज होगा मुकदमा

Wed, 09 Dec 2015 09:55 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मदर डेयरी के दूध के दो सैंपलों की जांच में घातक डिटरजेंट पाउडर मिलने के बाद अब कोर्ट में केस दर्ज कराया जाएगा। फूड कमिश्नर लखनऊ वीके सिंह ने मदर डेयरी के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मदर डेयरी के दूध के सैंपल गोविंदपुरम और लोनी से लिए गए थे। इस दूध के प्रयोग से लोगों को घातक बीमारियां हो सकती हैं।

फूड सेफ्टी अफसर अफसर यदुवीर सिंह और चीफ फूड सेफ्टी अफसर मनोज तोमर ने 11 जनवरी 15 को गोविंदपुरम में जीडीए मार्केट स्थित मदर डेयरी बूथ से दूध का सैंपल लेकर जांच को भेजा था।

फूड सेफ्टी अफसर रामवीर सिंह ने दूसरा सैंपल लोनी में सौ फुटा रोड स्थित मदर डेयरी बूथ से 30 जनवरी 15 को लिया गया था।

पिछले दिनों आई जांच रिपोर्ट में मदर डेयरी के दोनों सैंपल में डिटरजेंट मिला पाया गया था। डीओ विनीत यादव ने बताया कि यह घातक श्रेणी का दूध है। विभाग ने इसको अनसेफ की श्रेणी में रखा है।
विज्ञापन


इसका प्रयोग सेहत के लिए खतरनाक है। दोनों सैंपल में डिटरजेंट मिलने की सूचना डीएम के माध्यम से फूड कमिश्नर को भेजी गई थी। फूड कमिश्नर लखनऊ वीके सिंह ने मदर डेयरी के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

मिलावट से हो सकता है कैंसर
मिलावटी-नकली दूध का सबसे घातक पदार्थ डिटरजेंट होता है। इसमें कास्टिक होने से कैंसर होने की आशंका सामान्य से 60 गुना तक बढ़ जाती है।

रिटायर्ड सीएमओ डा. बीआर राठी के अनुसार डिटरजेंट मिला दूध पीने से लीवर, आंत और किडनी का कैंसर हो सकता है।

इससे हार्ट अटैक, लकवा, ब्रेन हैमरेज और कुष्ठ रोग जैसी स्थिति बन जाती है। इससे बच्चों का विकास रुक जाता है और गर्भपात की आशंका बढ़ जाती है।

रक्त में कास्टिक की मात्रा बढ़ने से गर्भस्थ शिशु की मौत होने का खतरा बढ़ जाता है। जिस कंपनी का दूध प्रयोग करते हैं, उसका समय-समय पर निजी लैब में परीक्षण कराते रहें।
विज्ञापन


इन पर दर्ज हुआ केस
1.सौम्यदीप सरकार, देवयानी पिज्जा हट- शॉप्रिक्स मॉल वैशाली, पिज्जा का सैंपल हुआ फेल
2.अध्वनी मिश्रा, ईजीडे - भारती रिटेल, वसुंधरा, टेनडो कोकोनट ऑयल का सैंपल फेल
3.धर्मराज सिंह, धर्मराज डेयरी- आईवटी टावर, वसुंधरा, दूध का सैंपल निकला फेल
4.अरविंद कुमार, अरविंद मिष्ठान्न भंडार थाने के सामने मसूरी, छेना के रसगुल्ला का सैंपल फेल
5.मौ. वकील अहमद, पनीर भंडार- सब्जी मंडी पुराना बस अड्डा, पनीर का सैंपल हुआ फेल
6.आशुतोष सिंह, एरिया मैनेजर हल्दीराम, हल्दीराम शाप, शिप्रा मॉल वैशाली, मक्खन का सैंपल फेल
7.दीवीर राघव, राघव ट्रेडिंग कंपनी, जीटी रोड, गुलशन गोल्ड मसाले का सैंपल जांच में हुआ फेल
8.मौ. इलियास, घूकना मोड़, मावे का सैंपल फेल
9.वंदना त्यागी, अतिथि बैंक्वेट हाल, शिप्रा सन सिटी, मूंग की दाल का हलवा लैब की जांच में हुआ फेल
10.सुबोध सिंघल- एसबी सिंघल, अजंता ग्राइंडर्स, आत्माराम का अहाता रमतेराम रोड, साबुत हल्दी का सैंपल जांच मानकों पर हुआ फेल
11.जतिन नागपाल, न्यू भारत कंफैक्नर्स, बजरिया, मिल्क रस्क का सैंपल जांच में हुआ फेल
12.मोनू सिंह, नोएडा निवासी के टैंकर से एनएच 24 पर लिया गया सैंपल, दूध का सैंपल स्टेट लैब की जांच में हुआ फेल




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें