देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वालों में बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है कि जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले ज्यादातर युवक जम्मू कश्मीर के हैं।
ये कश्मीरी युवक जम्मू-कश्मीर के डेंटल कॉलेज के अलावा देश की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के हैं। दिल्ली पुलिस जम्मू कश्मीर के डेंटल कॉलेज को नोटिस देने जा रही है।
दिल्ली पुलिस जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के मोबाइल व लैपटॉप को जांच के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्रालय जांच की समय समय पर रिपोर्ट ले रहा है। दिल्ली पुलिस जेएनयू देशविरोधी नारे लगाने के मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के मामले में स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है कि जेएनयू में नौ फरवरी को जम्मू कश्मीर के युवकों ने देशविरोधी नारे लगाए थे।
जम्मू कश्मीर के ये युवक जेएनयू, जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी समेत कई यूनिवर्सिटी केहैं। इनमें जेएनयू में पढ़ रहे जम्मू कश्मीर के दो छात्र हैं। स्पेशल सेल की टीम ने इन दोनों छात्रों से पूछताछ की है।