फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बुलाकर पत्नी के सामने 70 वर्षीय बुजुर्ग ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली 

Tue, 19 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
मंगोलपुरी इलाके में सोमवार दोपहर घर बुलाकर पत्नी के सामने ही एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रॉपर्टी डीलर के साढ़ू के 70 वर्षीय ससुर पर लगा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि मृतक ने आरोपी से 24 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके वापस करने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

पुलिस के अनुसार राजेंद्र कुमार (45) सपरिवार मंगोलपुरी डी-ब्लॉक में रहता था। परिवार में पत्नी सरोज व तीन लड़के हैं। राजेंद्र पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। सोमवार की दोपहर राजेंद्र के साढ़ू राकेश ने उसे मंगोलपुरी स्थित के-ब्लॉक में अपने घर बुलाया। 
विज्ञापन


राजेंद्र पत्नी सरोज के साथ साढ़ू के घर पहुंचा। जहां पर राकेश के ससुर सेवा सिंह से उसकी कहासुनी हो गई। सेवा सिंह ने पिस्टल निकाल कर राजेंद्र कुमार के पेट में गोली मार दी। 

गोली लगते ही राजेंद्र वहां तड़पने लगा, यह देखकर उसकी पत्नी सरोज चीखने चिल्लाने लगी। सेवा सिंह ने उसे गोली मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। 
विज्ञापन

मृतक के साढ़ू का ससुर है आरोपी बुजुर्ग

Murder
काफी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर जख्मी राजेंद्र को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने वारदात के बाद हत्या का मामला दर्ज कर सेवा सिंह (70) को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुलिस को पता लगा कि सेवा सिंह राजस्थान में सरकारी पद से सेवानिवृत होने के बाद अपनी बेटी रानी और दामाद राकेश के साथ रहता है।

राकेश ने पहली पत्नी नीलम की मौत के बाद रानी से शादी की थी। नीलम की बहन सरोज से राजेंद्र कुमार की शादी हुई थी। जिसकी वजह से राकेश व राजेंद्र रिश्ते में साढ़ू थे। 

पुलिस के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र ने राकेश के ससुर सेवा सिंह से काम के सिलसिले में 24 लाख रुपये उधार लिए थे। सेवा सिंह काफी दिनों से राजेंद्र को रुपये वापस करने के लिए कह रहा था, लेकिन उसने वापस नहीं किए। सोमवार को उसने अपने दामाद के जरिए राजेंद्र को घर पर बुलाकर घटना को अंजाम दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें