फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएचए के प्ले स्कूल में बच्ची से हैवानियत

Tue, 03 Feb 2015 01:49 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-1 स्थित प्ले स्कूल में साढ़े चार वर्ष की मासूम के साथ सफाई कर्मी ने रेप किया। मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने वह स्कूल की छत पर ले गया और घिनौनी हरकत की।
विज्ञापन


मासूम के पेट में दर्द होने पर माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए और तब घटना का पता चला। शनिवार को थाना इंदिरापुरम में परिजनों ने शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को स्कूल से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

वैशाली सेक्टर-1 स्थित 90 मीटर प्लॉट के ग्राउंड फ्लोर पर एक प्ले स्कूल संचालित किया जा रहा है। पहली मंजिल पर स्कूल संचालिका का निवास है।

उक्त प्ले स्कूल में वैशाली निवासी मीडिया कर्मी माता-पिता की साढ़े चार साल की बेटी छह महीने से पढ़ रही है। पुलिस को दी शिकायत में माता-पिता ने बताया कि 29 जनवरी की सुबह 11 बजे लंच के दौरान स्कूल में सफाई करने वाला युवक बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने छत पर ले गया, जहां उसने बेटी के साथ रेप किया।
विज्ञापन


दूसरे दिन शुक्रवार को बेटी स्कूल गई थी और घर लौटने पर पेट और नाजुक अंग में दर्द की बात मां को बताई। इसके बाद अभिभावक बेटी को डॉक्टर के पास ले जाया गया।

डॉक्टर ने बच्ची की जांच कर उसके साथ रेप होने की आशंका जताई। डॉक्टर ने ही माता-पिता के सामने ही बच्ची से बातचीत में पता लगाया कि उसके साथ क्या हुआ। इसके बाद माता-पिता ने आरोपी सफाई कर्मी के खिलाफ शनिवार को शिकायत दी।

एसएसआई विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी सोनू को प्ले स्कूल से रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को सोनू को जेल भेज दिया गया है। बलात्कार और पोक्सोे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आरोपी सफाई कर्मी को निकाला
प्ले स्कूल संचालिका सुषमा अरोड़ा ने बताया कि जब पुलिस सफाई कर्मी को गिरफ्तार करने पहुंची तब घटना का पता चला।

इसके बाद सफाई कर्मी को निकाल दिया गया है। पुलिस के आने से पहले माता-पिता ने संपर्क नहीं किया, बाद में मिलने आए थे।

स्कूल टाइम में पुरुष स्टाफ को एंट्री नहीं
प्ले स्कूल प्रबंधन ने बताया कि स्कूल में केवल महिला स्टाफ है। नौकर स्कूल शुरू होने से पहले कमरों की सफाई करता और कुर्सियां लगाता था।

स्कूल टाइम में नौकर को एंट्री नहीं दी जाती है। ऐसे में वह बच्ची को कैसे ऊपर ले गया, समझ नहीं आ रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें