फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर कपड़े सुखाने गई युवती से शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में दक्षिण जिले के हौजखास में एक बुजुर्ग ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया तो आरोपी बुजुर्ग ने युवती के साथ मारपीट भी की। आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


हौजखास थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के  मुताबिक 22 वर्षीय नैना (बदला हुआ नाम) सी-4 पंचशील पार्क में रहने वाले व्यवसायी के यहां काम करती है। यहीं पर दक्षिणपुरी निवासी कल्लू (60) माली है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छत पर कूद आया वो

नैना शुक्रवार सुबह 11.30 बजे छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। तभी कल्लू भी छत पर चला गया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी।

आरोपी ने नैना को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। किसी तरह नैना वहां से बचकर अपने चाचा के पास नीचे गई।

उसके चाचा यहीं काम करते हैं। चाचा ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें