फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड्डू खिलाकर दुष्कर्म, बनाई वीडियो क्लिप

Sat, 08 Nov 2014 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंझनपुर (कौशाम्बी)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कौशाम्बी में पुरामुफ्ती क्षेत्र के एक युवक ने पड़ोसी गांव की परिचित विवाहिता को नशीला लड्डू खिलाकर दुराचार किया। साथ ही मोबाइल पर अश्लील क्लिपिंग तैयार कर ली। इसी क्लिपिंग के सहारे जहां वह कई बार उसकी आबरू लूट चुका है।
विज्ञापन


वहीं अब उसे ब्लैकमेल भी करने लगा है। युवक की करतूत और धमकियों से आजिज आई विवाहिता ने शुक्रवार को मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। डीएम ने पुलिस अधीक्षक को जांच और कार्रवाई को लिखा है।

पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता के अनुसार करीब तीन साल पहले उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था। कहासुनी के बाद वह गुस्से में अपने मायके जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक उसे मिल गया था। उसे सिसकते देख युवक ने हमदर्दी दिखाई, तो उसने पति से हुए झगड़े की जानकारी उसे दे दी।
विज्ञापन


युवक ने उसे लौटाकर ससुराल ले जाकर उसके पति से सुलह कराई। इसके बाद वह कभी-कभार घर आने लगा।
विज्ञापन

धमकी देकर करता रहा रेप

युवती ने बताया कि उसका पति दूसरे शहर में नौकरी करता है। इसी का फायदा उठाकर एक दिन उसने प्रसाद के बहाने नशीला लड्डू उसे खिला दिया।

नशे की हालत में उसने अपने मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। साथ ही उसके साथ दुराचार भी किया। विवाहिता का आरोप है कि इसके बाद तो वह क्लिपिंग दिखाकर आए दिन उसके साथ मनमानी करता रहा।

उसकी जबरदस्ती का विरोध करने पर क्लिपिंग गांव के अन्य लोगों को दिखाने की धमकी देता रहता है। युवक की जबरदस्ती और मनमानी से आजिज आई विवाहिता ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी और एसपी से की।

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रकरण की जांच कराकर युवक के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है। वहीं सीओ चायल आलोक कुमार ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है। यदि उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है, तो प्रकरण की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें