फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े इंजीनियरिंग के छात्र से की लूटपाट

Mon, 14 Apr 2014 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के इंजीनियरिंग के छात्र से बदमाशों ने मोबाइल फोन, बस पास, घड़ी व नगदी सहित अन्य कागजात लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद गाड़ी सवार बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


सेक्टर-5 थाना पुलिस ने छात्र की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज किया है। पीड़ित हेमंत पुत्र अजयवीर हेलीमंडी का रहने वाला है। वह बहादुरगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। रोज की भांति हेमंत बहादुरगढ़ से बस में बैठकर आया और सेक्टर-5 चौक पर उतर गया। वहां से हेलीमंडी जाने के लिए रेलवे स्टेशन की तरफ पैदल जाने लगा।

शाम पांच बजे के करीब भीमगढ़ खेड़ी के निकट चार-पांच युवकों ने उसके पास गाड़ी रोकी। फिर हेमंत के हाथ से उसका बैग छीन लिया। हाथ में बंधी घड़ी को भी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में मोबाइल, नगदी, बस पास के अलावा कई जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन


महिला से चेन झपटी
बाइक पर सवार दो अज्ञात बदामाशों ने शनिवार को सुशांतलोक क्षेत्र से एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली।  पुलिस ने साक्षी पत्नी गौरव के बयान पर दो अज्ञात के खिलाफ स्नैचिंग का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें