फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत! अनाथ बच्चे के साथ शेल्टर होम में कुकर्म

Mon, 03 Mar 2014 07:19 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में शेल्टर होम के सुपरवाइजर पर दस साल के बच्चे से कुकर्म करने का आरोप लगा है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्चे को बाल कल्याण समिति ने अलग आश्रय स्थल पर भेज दिया है।
विज्ञापन


सीओ थर्ड राजकुमार मिश्र ने बताया कि झुग्गी में परिवार के साथ रहने वाला एक दस वर्षीय बालक बृहस्पतिवार को सेक्टर-38 स्थित गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर लावारिस हालत में मिला था। स्टेशन से बाल कल्याण समिति को सूचना देने पर बच्चे को चाइल्ड लाइन संस्था के सुपुर्द किया गया।

पढ़ें: फ्रेंडशिप ऑफर ठुकराया तो लूट ली नाबालिग की अस्मत

संस्था ने बच्चे को बृहस्पतिवार रात सेक्टर-72 के शेल्टर होम ‘उदयन केयर (बॉयज)’ में रखवाया था। शनिवार सुबह चाइल्ड लाइन के पास शेल्टर होम की तरफ से सूचना आई कि बच्चा गायब है। चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने खोजबीन की, तो बच्चा सेक्टर-72 में सुबह दस बजे एक चाय वाले के पास मिल गया।
विज्ञापन


पूछने पर उसने बताया कि उदयन केयर के सुपरवाइजर ने शुक्रवार रात उसके साथ गलत काम किया था। एनजीओ ने मामले की सूचना सेक्टर-49 पुलिस को दी। शनिवार शाम को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी श्रीराम कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे का मेडिकल करा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें