फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख की लूटः क्या है कोठी नं-551 का राज!

Mon, 03 Mar 2014 07:18 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के एक दंपति से कोठी बिक्री के नाम पर करीब 30 लाख रुपये ठग लिए गए। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर-40 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित रोहिणी सेक्टर-24 निवासी आनंद खत्री ने कोठी खरीदने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क किया। डीलर ने बताया कि रोहतक के सेक्टर-45 में 551 नंबर कोठी बिकाऊ है। उन्होंने कोठी को डीलर के साथ जाकर देखा।

पढ़ें: पैसे देने पर भी नहीं मिला फ्लैट का मालिकाना हक

इस दौरान कोठी में एक महिला राजपाल मिली। उसने कहा कि उसके पति डॉक्टर नरेंद्र मलिक रेवाड़ी में रहते हैं। कोठी उसके नाम है और वह उसे बेच रही है।

आनंद का आरोप है कि कोठी का सौदा होने के बाद महिला ने उससे एग्रीमेंट पर करीब 29 लाख 50 हजार लाख रुपये  ले लिए। लेेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। अब न तो कोठी की रजिस्ट्री करवा रहे हैं और न ही रकम लौटा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें