फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी क्लास की छात्रा को अगवा कर की रेप की कोशिश, नाबालिग है आरोपी

Wed, 01 Nov 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
जेवर कस्बे के मोहल्ला माडलपुरिया में छठी क्लास की छात्रा को 24 घंटे तक बंधक बना अश्लील हरकत करने का आरोप है। पीड़ित के परिजन ने पड़ोसी नाबालिग के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी नाबालिग को परिजन की सुपुर्दगी में रखा है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी 12 साल की छठी क्लास की छात्रा अपने रविवार शाम दुकान से घर का समान लेकर वापस आ रही थी। रास्ते में पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने अपने घर के सामने पहुंचते ही छात्रा का मुंह दबाकर उसे अपने मकान के अंदर खीच लिया।

आरोप है कि छात्र ने उसे मकान के नीचे के हिस्से में बंधक बना लिया और सोमवार शाम को छात्रा को मौका मिला तो छात्रा किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंची। बदहवास हालत में परिजनों ने छात्रा को देखा तो परिजन परेशान हो गए।
विज्ञापन


छात्रा ने अपनी मां को सारी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें