फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Jan 2017 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची से यौन हिंसा का मामला सामने आया है। आरोपी युवक बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर घर में ले गया और दुष्कर्म किया। रोती बिलखती बच्ची की आवाज सुन उसकी दादी पहुंची तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


लहूलुहान बच्ची को लेकर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला एनआईटी थाना क्षेत्र की एक आबादी का है। यहां की रहने वाली महिला के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे उसके पोते-पोतियां घर के बाहर खेल रहे थे।

करीब एक घंटे के बाद घर के बाहर निकलीं तो तीन साल की पोती नहीं दिखी। वे बच्ची को गली में ढूंढने लगीं। गली में ही रहने वाले अमित के घर से उन्हें पोती के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वह अमित के घर में दाखिल हई तो देखा कि आरोपी बच्ची के साथ यौन हिंसा कर रहा था। उन्हें देखकर वह फरार हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी अमित को गिरफ्तार कर मामले की जंाच शुरू कर दी गई है, अदालत मेें पेश कर रिमांड पर लेने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें