फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से 3.25 करोड़ के पुराने नोट बरामद पांच आरोपी दबोचे

Thu, 15 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और आयकर विभाग की टीम ने करोलबाग के एक होटल में छापेमारी कर 3.25 करोड़ रुपये के पुराने नोट (सभी नोट 500 और 1000) बरामद किए हैं। कैश बरामदगी के दौरान होटल से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए तीन आरोपी मुंबई व दो राजस्थान के रहने वाले हैं, फिलहाल सभी मुंबई में रह रहे थे।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पता चला है कि बरामद रुपये दिल्ली और मुंबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े हैं। खास तरह की पैकिंग कर रुपयों को हवाई जहाज से मुंबई ले जाया जा रहा था। पैकिंग की वजह से यह एयरपोर्ट पर लगे स्केनर में नहीं आ पाते थे। आयकर विभाग की टीम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
  अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि हवलदार दिनेश को सूचना मिली थी कि करोलबाग के होटल तक्ष-इन में मुंबई और राजस्थान के कुछ लोग लगातार आते-जाते हैं। इन लोगों का धंधा दिल्ली के हवाला कारोबारियों की ब्लैक मनी को मुंबई ले जाने का है। जहां मुंबई के हवाला कारोबारी पुराने नोटों के बदले नए नोटों का इंतजाम करवाते हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी आयकर विभाग से भी साझा की गई। मंगलवार रात अपराध शाखा और आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। होटल के कमरा नंबर-106, 202, 206 से पांच आरोपियों को दबोचा गया। चार सूटकेस और एक कार्टन से 500 और 1000 के 3.25 करोड़ रुपये बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी अंसारी अफ्फान (पांचों का लीडर), फजल कौसर, अंसारी अबुजर और राजस्थान निवासी लाडूराम व महावीर सिंह के रूप में हुई है।
  पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे मुंबई के हवाला कारोबारी ललित भाई व भोलू भाई के लिए काम करते हैं। दोनों महाराष्ट्र व देश भर के कारोबारियों से कैश एकत्र कर अपना कमीशन काटकर उसे व्हाइट करते हैं। आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली में विनोद, पारस और राहुल नामक हवाला कारोबारियों का कैश एकत्र करने आए थे। रुपयों को एक खास तरह की पैकिंग करने के बाद हवाई जहाज से मुंबई ले जाना था। अंसारी अफ्फान ने खुलासा किया है कि नोटबंदी के बाद वह पहले भी पांच-छह बार रुपये लेकर दिल्ली से मुंबई जा चुका है। अब तक 5-7 करोड़ रुपये यहां से ले चुका है। आयकर विभाग के अधिकारी उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें