फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने से मना किया तो घर में घुसकर पूर्व फौजी को पीटा

Mon, 09 Oct 2017 05:29 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पड़ोसी को रिश्तेदार के प्लॉट में कूड़ा फेंकने से मना करना पूर्व फौजी को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने परिवार के साथ मिलकर पूर्व फौजी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार निहाल कॉलोनी न्यू पालम विहार निवासी राजेंद्र सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अपने घर पर परचून की दुकान खोली हुई है। पड़ोस में उनके रिश्तेदार प्रवीण का खाली प्लॉट है, जिसमें पड़ोसी जयसिंह भैंस बांधता है और गंदा पानी छोड़ता है। इस संबंध में प्रवीण ने उन्हें प्लॉट में भैंस बांधने व गंदगी फैलाने से मना किया। इस संबंध में जय सिंह ने उन पर प्रवीण को भड़काने का आरोप लगाते हुए उसने कई बार झगड़ा किया, लेकिन उन्होंने हर बार टाल दिया।

आरोप है कि इस बात की रंजिश जयसिंह रखे हुए था। 7 अक्तूबर को जयसिंह अपनी पत्नी पूनम, बेटे आदर्श, बेटी एकता, मां बिमला और पूनम की बहन के लड़के इतेन्द्र के साथ उनके घर पर हमला कर दिया और घर के अंदर प्रवेश करते हुए उनके साथ लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी पत्नी शीला व लड़का सोमवीर वहां आ गए और उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि वह शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुए। मामले की जांच कर रहे एसआई हरेश ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें