पिपरा कनक (कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गंगुआ बाजार स्थित एक किराना की दुकान के शटर का ताला तोड़कर रविवार की रात में सात हजार रुपये नकद व करीब 20 हजार रुपये के सामान चोरी हो गए। घटना की जानकारी दुकानदार को सोमवार की सुबह हुई। लक्ष्मीपुर बाबू निवासी सुभाष गुप्ता ने गंगुआ बाजार के जनता मार्केट में किराना की दुकान खोल रखी है। रविवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रात में दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने काउंटर में रखा सात हजार नकद और करीब 20 हजार रुपये के खाने-पीने का सामान चुरा लिया। सोमवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा देखकर शोर मचाया। दुकान के अंदर बचा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना पाकर समउर बाजार पुलिस चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंचे थे।