फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
युवती कश्मीरी गेट इलाके में पटरी पर रहती है, लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार      
विज्ञापन

कश्मीरी गेट इलाके में मानसिक रूप से कमजोर एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। पटरी पर सोने वाली पीड़िता ऐसी स्थिति में नहीं है कि वह मामले की शिकायत पुलिस से कर सके।

स्थानीय लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन लोगों ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने युवती को इबहास अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   
विज्ञापन

    
पुलिस के अनुसार घटना बिगत मंगलवार रात की है। कश्मीरी गेट इलाके में रहने वाले कुछ लोगों ने कश्मीरी गेट थाना पुलिस को बताया कि पटरी पर रहने वाली मानसिक रूप से कमजोर एक युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन युवती कुछ भी नहीं बता रही थी। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गयी। पुलिस ने युवती की मानसिक इलाज के लिए उसे इबहास अस्पताल में भर्ती करा दिया।  
विज्ञापन

     
जांच के दौरान एक रिक्शा वाले ने पुलिस को बताया कि दुकान में काम करने वाला राहुल उसे अपने साथ ले गया था। इस सूचना पर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। राहुल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि राहुल पुरानी दिल्ली इलाके में रहता है और कश्मीरी गेट इलाके में स्थित दुकान में काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें